गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बंगलूरू में कहा कि भारतीय सेना रोजाना 5 से 6 आतंकियों को मौत के घाट उतारती है। इतना ही नहीं पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करने और बॉर्डर से घुसपैठ की कोशिशों का भी मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है।
राजनाथ ने कहा कि भारतीय सैनिक तब ही फायरिंग करते हैं, जब पाकिस्तान की ओर से ओपन फायर की नापाक हरकत की जाती है। सैनिकों को पाकिस्तान पर आगे से फायरिंग के लिए मना किया गया है, लेकिन अगर पाक की ओर से ओपन फायर होता है, तो वे इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।
पढ़ें: राजनाथ सिंह बोले- 2030 तक दुनिया की टॉप 3 अर्थव्यवस्थाओं में होगा भारत
वहीं डोकलाम पर राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत कमजोर देशों की लिस्ट में नहीं है। भारत अब उस मजबूत स्थिति में है कि वह पड़ोसियों के साथ अपने तमाम विवाद खुद सुलझा सकता है। डोकलाम को भी हमने मजबूती के साथ सुलझाया है।