फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मयंती लेंगर ने रखा 'करवाचौथ' का व्रत, साथी कमेंटेटर ने किया ट्रोल

Mon, 09 Oct 2017 02:01 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
मयंती लेंगर
विज्ञापन
क्रिकेट एंकर जतिन सप्रू ने अपनी सहयोगी एंकर मयंती लेंगर को करवा चौथ के फास्ट को लेकर ट्रोल किया है। सप्रू वर्तमान में ऑफिशियल ब्राडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स की तरफ से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टी-20 मैचों को कवर कर रहे हैं। मयंती लेंगर और अर्जुन पंडित उनके सहयोगी एंकर हैं।  
विज्ञापन

सप्रू ने गुवाहाटी में लेंगर को ट्रोल किया

सप्रू एंड लेंगर - फोटो : twitter
टीम इंडिया पहला मैच रांची में जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। दूसरा मैच गुवाहाटी में मंगलवार को खेला जाना है। लिहाजा अब मीडिया का ध्यान गुवाहाटी की ओर है। जहां कंगारू सीरीज में बराबरी करना चाहेंगे। सप्रू ने गुवाहाटी में लेंगर को ट्रोल किया है। 

'दो काफी और करवा चौथ'

सप्रू - फोटो : twitter
स्टार स्पोर्ट्स में सप्रू, अर्जुन पंडित और मयंती लेंगर टीवी पर आपको मैच की कवरिंगर करते हुए दिखाई पड़ते हैं। सोमवार 9 अक्टूबर को करवा चौथ पर मयंती लेंगर फास्ट पर थी। इसको लेकर सप्रू ने लेंगर को ट्रोल किया। गुवाहाटी पहुंचने पर सप्रू ने एयरपोर्ट की एक फोटो शेयर की, जिस पर उन्होंने लिखा 'दो काफी और करवा चौथ'। दरअसल इस फोटो में एक तरफ पंडित बैठे हैं तो दूसरी तरफ स्वयं सप्रू बैठे हैं। बीच में मयंती लेंगर बैठी हैं।   
  Two coffees and a Karvachauth .. Guwahati - Here we come! #IndvAus #NerolacCricketLive pic.twitter.com/xqFV4PKlop — Jatin Sapru (@jatinsapru) October 8, 2017
 

मैच की कवरिंग को हर हाल में रोचक बनाते हैं

सप्रू
तीनों मैच की कवरिंग को रोचक बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इसके लिए वह आपस में एक दूसरे से मजाक भी कर लेते हैं। एक दूसरे को ट्रोल भी कर लेते हैं। हाल ही में आकाश चोपड़ा ने ट्विटर पर मयंती का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपने सहयोगी एंकर अर्जुन का मेक अप कर रही हैं।  
विज्ञापन

तीनों आपस में मजाक का कोई मौका नहीं चूकते

सप्रू एंड मयंती
रांची के बाद अब गुवाहाटी के बरसापारा इंटरनेशनल स्टेडियम में दूसरा मैच होगा। यह इस स्टेडियम का पहला मैच भी होगा। गुवाहाटी पहुंचने पर तीनों एक जगह फिर एक दूसरे का मजाक करने का मौका नहीं चूके। जतिन ने यहां पहुंचने के बाद मयंती को ट्रोल करते हुए कहा कि करवा चौथ पर मयंती फास्ट पर हैं। वहीं हम दो के पास कॉफी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें