फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah: गृह मंत्री 18 को करेंगे NCORD बैठक की अध्यक्षता, श्रीनगर में क्षेत्रीय कार्यालय का भी होगा उद्घाटन

Mon, 15 Jul 2024 11:04 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनसीओआरडी बैठक का उद्देश्य भारत में मादक पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग से निपटने में शामिल विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकार की एजेंसियों के प्रयासों में समन्वय और तालमेल स्थापित करना है।
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी में नार्को-समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) की 7वीं शीर्ष स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन


गृह मंत्री इस अवसर पर राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 'मानस' (मादक पदार्थ निषेध सूचना केंद्र), श्रीनगर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। साथ ही गृहमंत्री एनसीबी की 'वार्षिक रिपोर्ट 2023' और नशा मुक्त भारत पर एक संग्रह जारी करेंगे। 

एनसीओआरडी बैठक का उद्देश्य भारत में मादक पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग से निपटने में शामिल विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकार की एजेंसियों के प्रयासों में समन्वय और तालमेल स्थापित करना है।
विज्ञापन


केंद्र सरकारक लगातार नशीली दवाओं की तस्करी को रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अब तक नार्को एजेंसियों के बीच तालमेल और व्यापक जनजागरूकता अभियान की तीन सूत्रीय रणनीति के तहत केंद्र ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इस रणनीति का मकसद 2047 तक भारत नशा मुक्त करना है। 

इस रणनीति में चार-स्तरीय प्रणाली के सभी स्तरों पर सभी हितधारकों की नियम एनसीओआरडी बैठकें, गतिविधियों और सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं को साझा करने के लिए एक समर्पित केंद्रीकृत एनसीओआरडी पोर्टल की शुरुआत भी शामिल है। 
विज्ञापन


इसमें केंद्र शासित प्रदेश में एक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन करना भी शामिल है। इसके अलावा, नशीली दवाओं को नष्ट करने के अभियान को प्राथमिकता देना और नार्को अपराधियों के लिए एनआईडीएएएन पोर्ट की शुरुआत करना भी इस सूची में शामिल है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें