फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Ministry: सुरक्षा चुनौतियों और उभरते खतरों पर अमित शाह ने बुलाई बैठक, सुरक्षा एजेंसियों से लेकर खुफिया विभाग के अधिकारी भी शामिल

Mon, 03 Jan 2022 08:18 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़े। 
विज्ञापन
केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया विभागों के प्रमुख के साथ गृह मंत्री अमित शाह ने की बैठक। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को देश की सुरक्षा चुनौतियों और उभरते खतरों पर चर्चा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में सभी केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के प्रमुख, सेना के खुफिया विभाग और वित्त मामलों की खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़े। 
विज्ञापन


बताया गया है कि अधिकारियों की बैठक में आतंकवाद के बढ़ते खतरे और वैश्विक आतंकी संगठनों को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा नारको-टेररिज्म, अपराधी-आतंकवादियों के सांठ-गांठ, साइबरस्पेस के गलत इस्तेमाल पर भी चर्चा हुई। गृह मंत्री ने बैठक में केंद्रीय और राज्य की सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बिठाने की बात कही।

साइबर अपराध के खिलाफ प्रचार के लिए नियमावली जारी गृह मंत्रालय ने साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए नियमावली जारी की है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने ऐसे अपराध से लोगों को आगाह करने के लिए सोमवार को भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (14सी) का न्यूजलेटर जारी किया। यह नियमावली और न्यूजलेटर गृह मंत्रालय के साइबर एवं सूचना सुरक्षा प्रभाग (सीआईएस) का हिस्सा है। इसमें क्या करें क्या न करें, साइबर स्वच्छता और त्रैमासिक न्यूजलेटर साइबर प्रवाह शामिल हैं।
विज्ञापन


आईएसआईएस से संबंध के शक में एनआईए ने पूर्व विधायक के बेटे के घर छापा मारा
एनआईए ने कर्नाटक के कांग्रेस के पूर्व विधायक दिवंगत बीएम इदीनब्बा के बेटे बीएम बाशा के घर पर छापेमारी की और बाशा की पुत्रवधू दीप्ति मारला उर्फ मरियम को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के लिए भारत से भर्ती के मामले में गिरफ्तार किया है। इस महिला आरोपी को सोमवार को मंगलुरु से पकड़ा गया। 

एनआईए ने बयान जारी कर बताया कि कर्नाटक पुलिस के सहयोग से उसने आईएसआईएस की सदस्य मुंडादिगुट्टू सदानंद मारला दीप्ति मारला उर्फ मरियम पत्नी अनस अब्दुल रहिमन निवासी मेंगलुरु को गिरफ्तार किया है। मरला के पति अनस, बी एम बाशा के बेटे हैं। बाशा के पिता स्व. इदीनब्बा कांग्रेस विधायक थे। 2009 में इदीनब्बा का निधन हो गया था। 

पिछले साल दर्ज हुआ था मामला
एनआईए ने कहा कि ये गिरफ्तारी आईएसआईएस की भर्ती और प्रचार के मामले में की गई है। इसे लेकर पिछले साल मार्च में केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में उसने पूर्व में केरल के मोहम्मद अमीन उर्फ अबू याह्या को और उसके दो साथियों डॉ. रहीस रशीद और मुसहब अनवर को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें