फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन दिवस: अमित शाह का विपक्ष पर निशाना, पिछली सरकारों ने वोट बैंक की राजनीति की, पर मोदी सरकार विकास की राजनीति कर रही

Sat, 25 Dec 2021 01:31 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है। भाजपा उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। देश के अलग-अलग हिस्सों में पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 25 दिसंबर को भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। पार्टी की ओर से देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी सुशासन दिवस के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। अमित शाह ने कहा कि पिछली 21 सरकारों ने अपने वोट बैंक को ध्यान में रखकर फैसले लिए हैं, लेकिन मोदी सरकार ने कभी इसको ध्यान में रखकर फैसले नहीं लिए। विपक्ष पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने कभी ऐसे फैसले नहीं लिए जो लोगों को 'अच्छा' लगे, बल्कि उन्होंने हमेशा ऐसे फैसले लिए जो लोगों का 'अच्छा' किया ।

विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के हर नागरिक को ध्यान में रखते हुए कल्याणकारी कदम उठाए और ऐसी नीतियां व योजनाएं बनाईं जिससे समाज के निम्न वर्ग को लाभ मिल सके। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाजपेयी की दिखाई राह पर चल रहे हैं और उनका भी एकमात्र उद्देश्य सरकारी योजनाओं को लोगों के दरवाजे तक पहुंचाना है। 
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें