फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: होर्डिंग गिरने के मामले में भड़के BJP नेता, ईगो मीडिया के मालिक को भगोड़ा घोषित करने की मांग

Tue, 14 May 2024 02:34 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

घाटकोपर में होर्डिंग ढहने की घटना के बाद बीएमसी द्वारा गिरी हुई होर्डिंग का मलबा हटाया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की जमीन पर लगे होर्डिंग्स को तोड़ने की योजना बना रही है।  
विज्ञापन
किरीट सोमैया - फोटो : ANI (Video Grab)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में मुंबई के घाटकोपर में आंधी-तूफान की वजह से एक 100 फीट लंबा होर्डिंग ढहने से 14 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में घायल 75 लोग घायल भी हुए, जिनमें से 44 का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, अन्य 31 घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यह घटना सोमवार की शाम साढ़े चार बजे के करीब घटी। इस घटना पर बीएमसी का कहना है कि उन्होंने होर्डिंग लगाने के लिए ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया था। होर्डिंग ढहने की घटना पर भाजपा नेताओं ने प्रतिक्रिया दी। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने ईगो मीडिया के मालिक भावेश भिंडे को भगोड़ा घोषित करने की मांग की है। 
विज्ञापन


किरीट सोमैया ने कहा, "भावेश भिंडे इस घटना के लिए जिम्मेदार है। वह अपने परिवार के साथ फरार हो गया। मैं पुलिस से मांग करता हूं कि उसे भगोड़ा घोषित किया जाए। भावेश भिंडे की ईगो मीडिया ने दो दर्जन अवैध होर्डिंग्स बनाए। मैंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से इस मामले की गहनता से निरीक्षण करने और अवैध होर्डिंग्स को हटवाने की मांग की है।"

होर्डिंग्स हटाना शुरू करेगी बीएमसी 
घाटकोपर में होर्डिंग ढहने की घटना के बाद बीएमसी द्वारा गिरी हुई होर्डिंग का मलबा हटाया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की जमीन पर लगे होर्डिंग्स को तोड़ने की योजना बना रही है।  
विज्ञापन

 

जीआरपी ने बताया कि उनके पास शेष होर्डिंग्स हटाने के लिए पर्याप्त उपकरण नहीं है। उन्होंने इसके लिए बीएमसी से अनुरोध भी किया। अधिकारी ने कहा कि एक के बाद एक लगातार लगाए गए इन सभी होर्डिंग्स को उखाड़ना होगा। बता दें कि बीएमसी अधिकतम 40x40 वर्ग फुट आकार की होर्डिंग्स की अनुमति देती है, लेकिन जो अवैध होर्डिंग ढहा उसका माप 120x120 था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें