फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah: गृह मंत्री बोले- किसी को बचाने का कोई मौका नहीं था, DNA जांच के बाद मृतकों की संख्या स्पष्ट होगी

Thu, 12 Jun 2025 10:20 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Ahmedabad Plane Crash: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान हादसे के बाद घटनास्थल का दौरा किया और राहत-बचाव की पूरी जानकारी ली। इसके बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- इस हादसे पूरा देश क्षुब्ध है, घटना के दौरान तापमान अधिक होने के कारण किसी को भी बचाने की कोई संभावना नहीं थी।

यह भी पढ़ें - Ahmedabad Plane Crash Photos: हादसे के बाद विचलित कर रहा मंजर, देखिए एअर इंडिया विमान हादसे की भयावह तस्वीरें

यह भी पढ़ें - Ahmedabad Plane Crash: अमेरिकी विशेषज्ञ का बड़ा दावा- विमान की उड़ान के लिए सही ढंग से नहीं हुई थी तैयारी
विज्ञापन
विमान हादसे पर गृह मंत्री ने दी जानकारी - फोटो : ANI / PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में पहुंच कर घायलों और एअर इंडिया विमान हादसे में एकमात्र जीवित शख्स से भी मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू और गुजरात के मुख्यमंत्री और तमाम शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की और पूरे हादसे व राहत-बचाव कार्य की जानकारी भी ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Plane Crash: हादसे में गुजरात के पूर्व CM रुपाणी का निधन, जानें भारत में कितने नेताओं की हवाई हादसे में गई जान

पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है- अमित शाह
इसके बाद मीडिया को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'दोपहर एयर इंडिया की विमान संख्या AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हुई। कई यात्रियों के हताहत होने की संभावनाएं हैं। इस घटना से पूरा देश स्तब्ध है... पूरा देश परिवारों के साथ खड़ा है। सबसे पहले मैं भारत सरकार, गुजरात सरकार, प्रधानमंत्री की ओर से हताहत हुए लोगों को प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। 10 मिनट में ही भारत सरकार के पास सूचना पहुंच गई। तुरंत ही मैंने सभी से संपर्क किया। प्रधानमंत्री का भी फोन आया। भारत सरकार और गुजरात सरकार के सभी विभाग एक साथ होकर राहत और बचाव कार्य में लगे हैं।'
विज्ञापन

 

डीएनए जांच के बाद मौतों का आंकड़ा जारी होगा- अमित शाह
उन्होंने आगे कहा, 'इस विमान में कुल मिलाकर देश और विदेश के 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। इसमें से एक यात्री के बचने का अच्छा समाचार मिला है। मैं उनको मिलकर आया हूं। मृत्यु का आंकड़ा डीएनए परीक्षण और यात्रियों की पहचान के बाद ही अधिकृत रूप से जारी होगा। घटना के तुरंत बार गुजरात सरकार ने आपदा प्रबंधन की सारी इकाइयों को अलर्ट करते हुए मिलकर राहत बचाव का कार्य चालू किया।
विज्ञापन

विमान में सवा लाख लीटर ईंधन था- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे बताया कि, घटना के दौरान विमान में सवा लाख लीटर ईंधन था। जिससे तापमान इतना ऊंचा हो गया कि किसी को बचाने का मौका ही नहीं मिला। सभी यात्रियों के शव को निकालने का काम लगभग पूरा हो चुका है। जितने यात्रियों के परिजन पहुंच गए हैं उनका डीएनए लेने का काम भी 2-3 घंटे में पूरा हो जाएगा। जिनके परिजन विदेश में हैं उनको सूचित कर दिया गया है।' उन्होंने कहा कि मैंने खुद हादसे की जगह का दौरा किया है और हर स्तर पर हालात की समीक्षा की है। नागरिक उड्डयन मंत्री ने जांच तेजी से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। यह हादसा देश के लिए एक बहुत बड़ा दुखद क्षण है। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर हर संभव मदद कर रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें