आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने दावा किया है कि कश्मीर से चार सर्विस राइफल के साथ फरार कॉन्सटेबल उनके साथ मिल गया है। मुजाहिदीन के प्रवक्त बुरहानुदीन ने श्रीनगर के लोकल न्यूज एजेंसी को बयान दिया है। बुरहानुदीन ने कहा कि सईद नवीद (मुश्ताक) शाह का स्वागत करते हैं। बुरहानुदीन ने कहा कि हमारी लड़ाई में नवीह हमारे साथ है, जिसकी बेहद खुशी हुई है। हम उसकी बहादुरी को सलाम करते हैं।
पुलिस अधिकारिक सूत्रों ने कहा अभी तक ये कन्फर्म नहीं हो पाया है कि उसने मुजाहिदीन ज्वाइन किया है। बता दें कि कश्मीर के बडगाम में फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के गोदाम में बतौर गार्ड तैनात था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांस्टेबल सैयद नवीद मुश्ताक (182/बीडी), जो कि शोपियां जिले के नजनीनपोरा का रहने वाला था, अपनी और अपने तीन अन्य साथियों की सर्विस राइफल लेकर बडगाम जिले से फरार हो गया।
खबर मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में फरार कांस्टेबल को ढूंढ़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।