तेलंगाना के हैदराबाद के बंजारा हिल्स पीएस लिमिट में एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सीसीटीवी फुटेज में यह गटना कैद हो गई, जिसमें देखा जा सकता है कि जीचएमसी कर्मचारी बाला चंदर यादव के बाइक को एक तेज रफ्तार वाली बीएमडब्ल्यू कुचल कर चली गई।
विज्ञापन
कार चालक का वाहन से नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद पुलिस अभी तक बीएमडब्ल्यू के मालिक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बंजारा हिल्स के इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है और अधिक जानकारी का इंतजार है।