इतिहास में 25 अगस्त की तारीख में बहुत सी अच्छी बुरी घटनाएं दर्ज हैं। इनमें खेल जगत से जुड़ी दो बड़ी घटनाएं शामिल हैं। दरअसल 1957 में 25 अगस्त को ही भारत की पोलो टीम ने फ्रांस में खेली गई विश्व पोलो चैंपियनशिप में खिताबी विजय हासिल की थी। इस दिन से जुड़ी एक और बड़ी घटना की बात करें तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वालों की कतार में शामिल शेन वार्न ने 25 अगस्त के दिन ही 400 विकेट का आंकड़ा पार किया था।
देश दुनिया के इतिहास में 25 अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1351 : सुल्तान फिरोजशाह तुग़लक तृतीय की ताजपोशी।
1916 : टोटनबर्ग के युद्ध में रूस ने
जर्मनी को पराजित किया।
1917 : ब्रिटिश इंडिया आर्मी में सेवाएं दे रहे 7 भारतीयों को पहली बार किंग्स कमीशन मिला।
1940 : लिथुआनिया, लातविया और एस्तोनिया सोवियत संघ में शामिल हुए. 1957:
भारतीय पोलो टीम ने विश्व कप जीता।
1963 : सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन के सोलह विरोधियों को फांसी पर चढ़ा दिया गया।
1977 : सर एडमंड हिलेरी का सागर से हिमालय अभियान हल्दिया बंदरगाह से शुरू।
1980 : जिम्बाब्वे
संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1988 : ईरान और इराक के बीच लंबे युद्ध के बाद सीधी बातचीत का दौर शुरू।
1991 : बेलारूस सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।
1992 : ब्रिटिश अखबार ने राजकुमारी डायना की बातचीत का ब्योरा जारी किया, जिसमें उन्होंने प्रिंस से शादी पर नाखुशी जाहिर की थी।
1997 : मासूमा इब्तेकार ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनीं।
2001 : आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेनवार्न ने टेस्ट क्रिकेट में 400 टेस्ट विकेट लिए 2003 - मुंबई में कार बम विस्फोट में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत और 150 से अधिक घायल।
2011 : श्रीलंका सरकार ने देश में घोषित आपातकाल को 30 वर्ष बाद वापस लिया।