फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: ड्राइंग कंपटीशन में रिकॉर्ड स्थापित करने की होगी कोशिश, पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित होगा कार्यक्रम

Thu, 11 Sep 2025 06:54 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Modi 75th Birthday: दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को और खास बनाने के लिए एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराएगी। इसमें कई कैटेगरी में लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जा सकता है। बता दें कि इसके माध्यम से एक विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने की योजना है।
विज्ञापन
भाजपा नेता सुनील बंसल और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव (बाएं से दाएं) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली में ऐतिहासिक ड्राइंग कंपटीशन आयोजित किया जा सकता है। अब तक किसी भी ड्राइंग कंपटीशन में सबसे ज्यादा प्रतिभागियों को शामिल कर इसके माध्यम से एक विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने की योजना है। यह प्रतियोगिता दिल्ली सरकार के नेतृत्व में कराई जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Mizoram: पीएम के दौरे से पहले कड़ी की गई सुरक्षा, मिजोरम-दिल्ली के बीच पहली ट्रेन सेवा का करेंगे शुभारंभ

लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर
भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता के दौरान कई कैटेगरी में लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जा सकता है। इस पर विस्तृत योजना दिल्ली सरकार की तरफ से बनाई जाएगी। इस प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर के छात्रों, सामान्य नागरिकों के साथ-साथ दूसरे स्थानों से भी लोग भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन


जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के धार जिले में होंगे प्रधानमंत्री
अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के धार जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस स्थान से वे स्वस्थ महिला, सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके माध्यम से परिवार में महिलाओं का सम्मान और उनका स्वास्थ्य बेहतर करने के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। इस दौरान वे महिलाओं को संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Supreme Court: कोर्ट ने पूछा- अगर राज्यपाल अपने कर्तव्य में विफल हो जाएं तो क्या हम चुप बैठें? फैसला सुरक्षित

कई अन्य कार्यक्रम भी होंगे आयोजित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष 17 सितंबर को 75 वर्ष के हो जाएंगे। उनके जन्मदिन को यादगार और बेहतर बनाने के लिए भाजपा 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मना रही है। इस दौरान देश के 75 शहरों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य कैंप, सेवा केंद्र, खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से पार्टी देश की सामान्य जनता से जुड़ने का काम करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें