फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से लड़ने को उत्पादों के दाम घटाकर 100 करोड़ रुपये की मदद करेगी हिन्दुस्तान यूनिलिवर

Fri, 20 Mar 2020 11:35 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Coronavirus In India - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एकजुट होने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का समर्थन करते हुए हिंदुस्तान यूनिलिवर (HUL) ने शुक्रवार को बड़ा कदम उठाया है। कंपनी इस वायरस से लड़ने के लिए 100 करोड़ रुपये की मदद करने की करने प्रतिबद्धता जताई है।

विज्ञापन


जनहित को ध्यान में रखते हुए HUL ने लाइफब्वॉय सैनेटाइजर, लाइफब्वॉय लिक्विड हैंडवॉश और डोमेक्स फ्लोर क्लीनर्स के दामों में 15 फीसदी की कमी करने का फैसला किया है। कंपनी का कहना है कि दाम घटाने को लेकर तुरंत कदम उठाए जा रहे हैं। और अगले कुछ हफ्ते में यह बाजार में उपलब्ध हो जाएंगे। इसके अलावा कंपनी ने लाइफब्वॉय सैनेटाइजर, लाइफब्वॉय हैंडवॉश और डोमेक्स फ्लोर क्लीनर्स का उत्पादन भी बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।

हिंदुस्तान यूनिलिवर समाज के जरूरतमंद लोगों को अगले कुछ महीनों में 2 करोड़ लाइफब्वॉय साबुन बांटेगी। कंपनी ने उन मेडिकल संस्थानों के साथ साझेदारी की है, जो संक्रमित लोगों की देखभाल में लगे हुए हैं। कंपनी टेस्टिंग सेंटर्स और अस्पतालों में हेल्थकेयर सुविधाओं को अपग्रेड करने के लिए 10 करोड़ रुपये देगी।
विज्ञापन

 
कंपनी का कहना है कि वह बड़े पैमाने पर सुरक्षात्मक उपाय अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस वायरस से लड़ने के लिए कंपनी ज्यादा से ज्यादा जागरुकता फैलाएगी। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलिवर इस मुश्किल समय में अपने कर्मचारियों, सपोर्ट स्टाफ, वितरकों और साझेदारों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी कदम उठा रही है।

हिंदुस्तान यूनिलिवर के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक संजीव मेहता ने कहा, 'मुश्किल परिस्थितियों में इस कंपनी को बड़ी भूमिका निभानी है। हम सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और हमारे साझेदार यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम इस वैश्विक स्वास्थ्य आपदा से उबर जाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें