फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'2027 तक भारत बन जाएगा इस्लामिक देश अगर यूं ही बढ़ती रही मुस्लिम आबादी'

Tue, 31 Oct 2017 01:00 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के एक नेता ने कहा है कि 'अगर इसी रफ्तार से मुस्लिम जनसंख्या बढ़ती रही तो वो दिन दूर नहीं जब भारत एक मुस्लिम देश बन जाएगा।' पश्चिम उत्तर प्रदेश में संगठन का कार्यभार संभालने वाले नागेंद्र प्रताप तोमर ने यह बयान दिया है।
विज्ञापन


उनका दावा ‌है कि देश में मुस्लिम जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है और 2027 तक भारत एक मुस्लिम देश बन जाएगा। नागेंद्र का कहना है कि भारत को मुस्लिम राष्ट्र में तब्दील करना ही इस समुदाय का टारगेट है। उन्होंने कहा कि वे बच्चों की चाहत में उन्हें पैदा नहीं करते, बल्कि देश पर कब्जा चाहते हैं इसलिए उनकी संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है।

पढ़ें: रिसर्च का दावा, 2050 तक भारत बन जाएगा सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश

बता दें कि हिंदू युवा वाहिनी की स्‍थापना राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2002 में की थी। योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही उनके संगठन के लोगों पर भड़काऊ भाषण देने के कई आरोप लगते रहे हैं। हालांकि कई बार मुख्यमंत्री खुद संगठन के सदस्यों से भडकाऊ बयानों से दूर रहने को कह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें