फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 दिसंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 13 Dec 2021 06:41 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
पीएम मोदी आज काशी विश्वनाथ धाम का करेंगे लोकार्पण। - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: पीएम मोदी आज विश्व को समर्पित करेंगे भव्य धाम, यहां जानें इसके बारे में सब कुछ
तीनों लोकों से न्यारी काशी की धरा पर मां गंगा को साक्षी मानकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 700 करोड़ की लागत से 33 महीने में तैयार हुआ श्री काशी विश्वनाथ धाम विश्व को समर्पित करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
UP election 2022 - फोटो : अमर उजाला
UP Election 2022 : आज जौनपुर में होगा सत्ता का संग्राम, आम लोगों से चुनावी मुद्दों पर होगी चर्चा, नेताओं से पूछे जाएंगे सवाल
जौनपुर का इतिहास काफी पुराना है। यहां कई ऐतिहासिक धरोहरें हैं। राजनीतिक रूप से भी ये जनपद काफी प्रभावशाली है। यहां नौ विधानसभा सीटें हैं। इनमें चार पर भारतीय जनता पार्टी, तीन पर समाजवादी पार्टी, एक पर बसपा और एक पर अपना दल सोनेलाल के प्रत्याशी ने 2017 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
टीकरी बॉर्डर - फोटो : amar ujala
राहत: टीकरी बॉर्डर से लौटे किसान, वाहन चालकों की राह आसान, आवागमन शुरू
कृषि कानूनों की वापसी और अन्य मांगों पर केंद्र सरकार से समझौते के बाद जीत का जश्न मनाते हुए किसान दिल्ली के सभी बॉर्डर से घर लौटने लगे हैं। बहादुरगढ़ में टीकरी बॉर्डर से सभी किसान शनिवार को लौट गए। इससे रविवार को यहां से आवागमन शुरू हो गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली: बड़े स्क्रीन पर होगा 'दिव्य काशी-भव्य काशी' का सीधा प्रसारण, 250 से अधिक जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन करेगी भाजपा 
काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर लोकार्पण का सीधा प्रसारण दिल्ली में भी लोग बड़े स्क्रीन पर देख सकेंगे। वाराणसी में आयोजित इस कार्यक्रम को विशेष बनाने के लिए दिल्ली में भी खास तैयारी की गई है। जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगा कर इस कार्यक्रम को प्रसारित किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीएम जयराम ठाकुर व पीएम नरेंद्र - फोटो : pmo
वाराणसी: उपचुनाव के बाद पहली बार आज पीएम मोदी से रूबरू होंगे जयराम
उपचुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूबरू होंगे। हार के पीछे महंगाई को कारण बताने के बयान से हुई केंद्र सरकार की किरकिरी के बाद उनकी यह मुलाकात बेहद अहम रहेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें