देश की राजभाषा हिंदी के गौरव को वापस लाने और हिंदी के उत्थान के लिए अमर उजाला फाउंडेशन 'हिंदी हैं हम' नाम से एक अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत समय-समय पर वेबिनार किए जाते हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों के मन में हिंदी के प्रति उस भावना को जगाना है, जो अंग्रेजी या दूसरी भाषाओं के लिए है।
अमल उजाला ने 22 अगस्त से 'हिंदी हैं हम' वेबिनार की शुरुआत की थी और यह संवाद अब अंतरराष्ट्रीय ऊंचाईयों को भी छूने लगा है। वेबिनार के तहत हिंदी भाषा के विशेषज्ञों और जानकारों को एक मंच पर लाकर लोगों को हिंदी का महत्व, जरुरत, हिंदी को आगे बढ़ाने की संकल्प शक्ति और बेहतर दिशा देने विषयों पर संवाद किया जाता है।
ऐसा ही एक वेबिनार कल यानि 18 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। इस वेबिनार में अतिथि के तौर पर
जाने-माने अभिनेता और निर्देशक आर. माधवन, पेटीएम बैंक के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता, माइक्रोसॉफ्ट के लोकलाइजेशन और एक्सेसबिलिटी लीड बालेंदु शर्मा दाधीच और आईपीजी मीडिया ब्रांड्स इंडिया के सीईओ शशि सिन्हा शिरकत करेंगे।
अगर आप भी अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित किए जा रहे इस वेबिनार का हिस्सा बनना चाहते हैं तो, अमर उजाला के फेसबुक पेज पर लाइव इस वेबिनार से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा आप अमर उजाला यूट्युब चैनल पर जाकर भी लाइव वेबिनार का आनंद उठा सकते हैं।
कल यानि 18 सितंबर के दिन आप शाम पांच बजे से अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्युब चैनल पर लाइव जुड़कर वेबिनार से जुड़ सकते हैं और हिंदी भाषा को आगे बढ़ाने में योगदान दे सकते हैं।