आज (14 सितंबर को) पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया जा रहा। भाषा के इस उत्सव की पूर्व संध्या पर हम आपके लिए 'शब्द खोज' लेकर आए हैं। जानिए, आखिर यह क्या है और इसे किस तरह खेल सकते हैं..
इस बार हिंदी दिवस के अवसर पर अमर उजाला डॉट कॉम आपके लिए एक मजेदार खेल लेकर आया है। इसका नाम है- शब्द खोज। इसमें आप अक्षरों को जोड़कर शब्दों को खोजने की मजेदार यात्रा से गुजरेंगे।
विज्ञापन
इसके बारे में अधिक जानने से पहले आइए इसके पीछे का परिप्रेक्ष्य जानते हैं। ...इस देश में अगर बोलियां हमारे जन्म से बंधी होती हैं तो हिंदी हमारे मन से जुड़ी होती है। संपर्क और संवाद के लिए भले ही हम आसपास के परिवेश को देखकर भाषा चुनते हैं, लेकिन सोचते हम हिंदी में ही हैं। हम सारी दुनिया घूम लेने के बाद भी अगर सुकून और अपनत्व की ठंडी छांव कहीं पाते हैं तो वो अपनी हिंदी के आंगन में ही। इसलिए इस बार हिंदी दिवस पर मनाए जाने वाले भाषा के उत्सव के बीच हम आपके लिए 'शब्द खोज' लेकर आए हैं। इसे आप किस तरह आसानी से खेल सकते हैं, अब हम इस बारे में आपको बताते हैं...
जैसे ही आप अमर उजाला की वेबसाइट पर आएंगे, मेन्यू बार में आपको शब्द खोज लिखा नजर आएगा।