फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: हिमंत बिस्वा सरमा बोले- चुनाव से पहले दूसरी-तीसरी शादी कर लें अजमल, बाद में हम लागू करेंगे यूसीसी

Sun, 31 Mar 2024 12:05 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

यूसीसी को लेकर अजमल का कहना है कि हम यूसीसी का विरोध करेंगे। यूसीसी कुरान विरोधी है। यूसीसी हदीस विरोधी है। यूसीसी इस्लाम विरोधी है। यूसीसी सभी धर्मों के खिलाफ है। हम इसका विरोध करेंगे। सरकार को जो करना है करने दें। हम वही करेंगे जो हमें करना होगा। 
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि अगर अजमल दूसरी और तीसरी शादी करने के बारे में सोच रहे हैं तो उन्हें लोकसभा चुनाव से पहले ऐसा कर लेना चाहिए क्योंकि लोकसभा चुनाव के बाद तो राज्य में यूसीसी पास कराया जाएगा, जिसके बाद बहुविवाह राज्य में एक आपराधिक प्रथा बन जाएगी। गौरतलब है कि अजमल खुलकर कई बार यूसीसी का विरोध कर चुके हैं। उनका कहना है कि यह कानून कुरान विरोधी और इस्लाम विरोधी है। उनकी पार्टी इसका खुलकर विरोध करेगी।

यूसीसी को लेकर असम में सभी तैयारियां पूरी

विज्ञापन

सरमा ने शनिवार को मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर अजमल शादी करते हैं तो वे भी उनकी शादी समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद हम देश में यूसीसी लागू करने जा रहे हैं। इसके बाद बहुविवाह करने में समस्या हो सकती है। उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। बहुविवाह अभी तक अवैध नहीं है। अभी उनकी पत्नी नहीं है और उन्हें अगर दूसरी शादी करनी है तो अभी कर लें। शादी में वे मुझे भी आमंत्रित कर सकते हैं, मैं भी उनकी शादी में शामिल होने जाउंगा। राज्य में यूसीसी लागू करने की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। 

यूसीसी कुरान, हदीस और इस्लाम विरोधी है: अजमल
यूसीसी को लेकर अजमल का कहना है कि हम यूसीसी का विरोध करेंगे। यूसीसी कुरान विरोधी है। यूसीसी हदीस विरोधी है। यूसीसी इस्लाम विरोधी है। यूसीसी सभी धर्मों के खिलाफ है। हम इसका विरोध करेंगे। सरकार को जो करना है करने दें। हम वही करेंगे जो हमें करना होगा। 

मौलाना आजाद और नेहरू ने भी यूसीसी का किया था समर्थन

विज्ञापन

हाल ही में, देश के गृहमंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम में दावा करते हुए कहा था कि सरदार पटेल, मौलाना आजाद, जवाहरलाल नेहरू और राजेंद्र प्रसाद ने भी कहा था कि देश में यूसीसी लागू होना चाहिए। बीते सात दशक से अधिक कालखंड में बनीं सरकारों का जिक्र करते हुए शाह ने कहा था कि अब तक वे यूसीसी इसलिए नहीं ला पाए क्योंकि वे अल्पसंख्यक वोट हासिल करने की जुगत में लगे थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें