फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजाब विवाद: कर्नाटक सरकार ने हाई कोर्ट में कहा, 5 फरवरी के हमारे आदेश में हिजाब पर पाबंदी का जिक्र नहीं 

Sat, 19 Feb 2022 08:34 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

महाधिवक्ता ने कहा कि 5 फरवरी, 2022 के आदेश को पढ़ें तो हमने हिजाब को प्रतिबंधित नहीं किया है। वास्तव में हमने सीडीसी के साथ-साथ निजी कॉलेज प्रबंधन पूर्ण स्वायत्तता दी है। 
 
विज्ञापन
कर्नाटक में हिजाब विवाद - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में हिजाब के मुद्दे पर उठे विवाद के बीच राज्य सरकार ने हाई कोर्ट को बताया है कि उसके 5 फरवरी के आदेश में हेडस्कार्फ पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया, बल्कि केवल कॉलेज विकास समितियों (सीडीसी) को स्कूल की वर्दी तय करने की शक्तियाँ सौंप दीं। 

विज्ञापन


सीडीसी को स्कूल की यूनिफॉर्म तय करने की शक्तियां सौंपीं
महाधिवक्ता प्रभुलिंग नवदगी ने एक पूर्ण पीठ को बताया कि सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों में धार्मिक प्रतीकों से संबंधित मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने के लिए एक सचेत रुख अपनाया और इसलिए उसने सीडीसी को स्कूल की वर्दी तय करने की शक्तियां सौंपीं जिसमें स्थानीय विधायक भी शामिल हैं। 

नवदगी ने कर्नाटक हाई कोर्ट की पूर्ण पीठ से कहा कि मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ राज्य का रुख बताता हूं कि जहां तक मामला शैक्षणिक संस्थानों में धार्मिक प्रतीकों के मुद्दों से संबंधित है, हम इस तरह के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते हैं। लेकिन उन्होंने हमें इसमें अनावश्यक रूप से घसीटा और इसे एक मुद्दा बना दिया। 5 फरवरी, 2022 के आदेश को पढ़ें तो हमने हिजाब को प्रतिबंधित नहीं किया है। वास्तव में हमने सीडीसी के साथ-साथ निजी कॉलेज प्रबंधन पूर्ण स्वायत्तता दी है। 
विज्ञापन


वह याचिकाकर्ता मुस्लिम लड़कियों के आरोपों का जिक्र कर रहे थे, जिन्होंने 5 फरवरी को दावा किया था कि सरकारी आदेश में छात्रों को ऐसे कपड़े पहनने से रोका गया जो पूरी तरह अवैध था और इसे बिना सोचे समझे लागू किया गया। 

सरकार ने यूनिफॉर्म का मुद्दा संस्थान पर छोड़ा 
नवदगी ने तर्क दिया, यह कहना कि यह तर्कहीन है, सांप्रदायिक रंग देने वाला है और मुस्लिम महिलाओं के साथ भेदभाव करता है, बिल्कुल आधारहीन है। यह उनके अधिकारों को प्रभावित नहीं करता है। यह एक सहज आदेश है। सरकार ने यूनिफॉर्म का मुद्दा संस्थान पर छोड़ दिया है। 

याचिकाकर्ताओं के वकील के इस आरोप पर कि आदेश में दिमाग का इस्तेमाल नहीं किया गया, नवदगी ने कहा कि सरकारी आदेश में उद्धृत कुछ फैसले प्रासंगिक थे और कुछ नहीं थे। उनका कहना था कि कभी-कभी अधिकारी चीजों को अति उत्साह में रिकॉर्ड करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें