फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजाब विवाद: भाजपा सांसद ठाकोर बोले- 'कुरान में नहीं लिखा बुर्का पहनकर बाहर जाओ'

Thu, 17 Feb 2022 02:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, नई दिल्ली

सार

ठाकोर ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने 1983 में नियम बनाया था कि राज्य के स्कूलों व कॉलेजों का एक ड्रेस कोड होगा। कांग्रेस व एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जानबूझकर मुस्लिम भाइयों व बहनों को उकसा रहे हैं कि हिजाब हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
हिजाब विवाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक व देश के कुछ हिस्सों में उठे हिजाब विवाद को लेकर गुजरात से भाजपा सांसद जुगल ठाकोर लोखंडावाला ने कांग्रेस व एआईएमआईएम पर निशाना साधा है। ठाकोर ने कहा कि ये दोनों दल मिलकर मुस्लिम बहनों को जानबूझकर भ्रमित कर रहे हैं। कुरान में यह कहीं नहीं लिखा है कि बुर्का पहनकर ही बाहर जाओ। हिजाब विवाद पैदा कर कांग्रेस वोट बैंक तलाश रही है। 

विज्ञापन


एएनआई से चर्चा करते हुए ठाकोर ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने 1983 में नियम बनाया था कि राज्य के स्कूलों व कॉलेजों का एक ड्रेस कोड होगा। कांग्रेस व एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जानबूझकर मुस्लिम भाइयों व बहनों को उकसा रहे हैं कि हिजाब हटाया जा रहा है। ठाकोर ने कहा कि शिक्षा संस्थानों में हिजाब की बजाए पढ़ाई पर ध्यान होना चाहिए। 

भाजपा सांसद ने कहा कि सवाल ड्रेस कोड का नहीं, बल्कि स्कूल-कॉलेजों के नियमों के पालन का और पढ़ाई पर ध्यान देने का है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय की लड़कियों को शिक्षा से दूर रखा और अब वह फिर हिजाब विवाद के जरिए वोट बैंक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीते 70 सालों में कांग्रेस मुस्लिम समुदाय के लोगों को जानबूझकर शिक्षा की प्राथमिक जरूरत से वंचित रखती रही। आज मुस्लिम समुदाय में बड़ी संख्या में बच्चियां अनपढ़ हैं। कांग्रेस उन्हें शिक्षा से दूर रखकर वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही। 

सांसद ठाकोर ने दावा किया कि कुरान में यह कहीं नहीं लिखा है कि बुर्का पहनकर ही बाहर जाओ। हिजाब विवाद पैदा कर कांग्रेस वोट बैंक तलाश रही है। भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि हिजाब घर में पहनना चाहिए न कि शिक्षा संस्थानों में। ठाकोर ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा मुस्लिम महिलाओं की आजादी के बारे में बात कर रही थीं। 

प्रज्ञा ठाकुर ने दिया था यह बयान
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को कहा था कि हिजाब कहीं भी पहनने की जरूरत नहीं है। जो घरों में सुरक्षित नहीं है, उन्हें हिजाब पहनना चाहिए। बाहर जहां कहीं भी हिंदू समाज है, मुस्लिम महिलाओं को हिजाब पहनने की जरूरत नहीं है। जहां वे पढ़ने जाती हैं वहां तो बिलकुल भी नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें