फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में 3.65 मीटर हाई टाइड की संभावना, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Wed, 23 Sep 2020 04:02 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Mumbai high tide (File Photo) - फोटो : PTI
विज्ञापन

मुंबई में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश दर्ज की गई है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में आज शाम उच्च ज्वार की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 3.65 मीटर तक हाई टाइड आने की संभावना है। 

विज्ञापन

 

बता दें कि मुंबई में रात भर हुई भारी बारिश से बुधवार सुबह कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई और पश्चिमी उपनगरों में मंगलवार देर शाम बारिश शुरू हुई थी। मुंबई में मंगलवार रात कुछ घंटे के दौरान भारी बारिश हुई।


भारती मौसम विज्ञान विभाग के मुंबई केन्द्र के उप महानिदेश केएस होसालिकर ने कहा कि ‘‘मुंबई में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश दर्ज की गई, जो अब तक की सर्वाधिक बारिशों में से एक है।’ उन्होंने शहर और उपनगरों में बुधवार को भी भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


आईएमडी के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सांताक्रूज वेधशाला में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 286.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो कि महाराष्ट्र की राजाधानी में अभी तक की चौथी सर्वाधिक बारिश थी। इसी दौरान कोलाबा में 147.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

अधिकारी ने कहा कि  'बुधवार को दर्ज की गई 286.4 मिमी बारिश 1974 से 2000 के बीच चौथी सबसे अधिक बारिश है।’ आईएमडी के अनुसार 15 मिमी से कम बारिश को हल्की, 15 से 64.5 मिमी बारिश को मध्यम और 64.5 मिमी से अधिक को भारी बारिश माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें