फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singapore: दिल्ली में घूम रही सिंगापुर के फर्जी नंबर वाली संदिग्ध कार, हाई कमिश्नर ने पुलिस को किया अलर्ट

Fri, 24 Nov 2023 11:40 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिंगापुर के हाई कमिश्नर साइम वॉन्ग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है और साथ ही उन्होंने कार की तस्वीर भी साझा की है। 
विज्ञापन
सिंगापुर उच्चायुक्त ने शेयर की कार की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में सिंगापुर के फर्जी नंबर वाली एक संदिग्ध कार घूम रही है। भारत में स्थित सिंगापुर के हाई कमीशन ने इसकी जानकारी दी है। सिंगापुर के हाई कमिश्नर साइम वॉन्ग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है और साथ ही उन्होंने कार की तस्वीर भी साझा की है। 
विज्ञापन


अपने ट्वीट में साइमन वॉन्ग ने लिखा कि 'अलर्ट!! नीचे दिखाई गई कार जिस पर 63 सीडी की नंबर प्लेट लगी है, वह फर्जी है। यह सिंगापुर एंबेसी की कार नहीं है। हमने इसे लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय और पुलिस को भी सूचित कर दिया है। जब भी आपको ये कार दिखे तो चौकन्ने रहें और खासकर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ये कार दिखे तो खास सावधानी बरतें।' साइमन वॉन्ग ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें रेनॉल्ट की सिल्वर रंग की क्विड कार दिख रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें