मादक पदार्थों की यह खेप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को पकड़ी गई। जिस निजी कंटेनर गोदाम पर यह कार्रवाई की गई है, वह कांडला पोर्ट से 16 किलोमीटर दूर बताया गया है। गुजरात एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि 17 कंटेनरों से 10,318 जिप्सम की बोरियां लाई गई थीं। इन बोरियों को वजन 394400 किलो बताया गया है। इनका उत्तराखंड के पांडरी सिसोना की फर्म बालाजी ट्रेडर्स ने किया था। इसे ईरान के अब्बास बंदरगाह से कीवन यूसेफी बुलेवार्ड इमाम लोसिंग तलैह फाज से आयात किया गया था।
छह माह से लावारिस पड़ी थी बोरियां
बुधवार-गुरुवार रात जिस खेप से हेरोइन जब्त की गई, उसे अक्तूबर 2021 में लोड किया गया था। हेरोइन की मात्रा बढ़ने की संभावना है, क्योंकि जिप्सम के बोरे की जांच जारी है। बताया गया है कि जिप्सम की ये बोरियां छह माह से लावारिस पड़ी थीं। गुजरात एटीएस के को इनके बारे में गुप्त सूचना मिली थी, इसके बाद राजस्व गुप्तचर निदेशालय को सूचना दी गई। फिर एटीएस व डीआरआई ने साझा कार्रवाई को अंजाम दिया।