जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी उस वक्त अजीब स्थिति में फंस गईं जब मथुरा रेलवे स्टेशन पर सांड से उनका सामना हुआ।
बुधवार को रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण के दौरान हेमा मालिनी के सामने प्लेटफॉर्म पर सांड आ गया। हालांकि, सांड जैसे ही उनके सामने आया सुरक्षा अधिकारियों ने सुझबुझ के साथ उसे वहां से भगा दिया। इस दौरान हेमा मालिनी कुछ देर के लिए हैरान दिखीं।
इस वाकये के दौरान कुछ समय के लिए तो स्टेशन में अफरा-तफरा का माहौल पैदा हो गया। न्यूज एजेंसी की इस वीडियो में देखा जा सकता है हेमा मालिनी पुलिसकर्मियों और सुरक्षा अधिकारियों के साथ स्टेशन पहुंची थीं।
#WATCH: A bull strayed into premises of Mathura Railway Station while BJP MP Hema Malini was there to conduct a surprise inspection. pic.twitter.com/PuE0RFvGQ9
— ANI UP (@ANINewsUP) November 1, 2017