फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरीटाइम कॉन्क्लेव में बोलीं रक्षा मंत्री- हिंद महासागर में कुछ देशों की मौजूदगी से बिगड़ेगा माहौल

Thu, 02 Nov 2017 11:58 AM IST
एजेंसी
विज्ञापन
Nirmala Sitaraman
विज्ञापन
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने गोआ में चल रहे मेरीटाइम कॉन्क्लेव में कहा कि हिंद महासागर के आस-पास कुछ देशों की स्थाई उपस्थिति  चिंता की बात है। उन्होंने चीन पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि बीते कुछ दशकों से हिंद महासागर का इलाका शांतिपूर्ण रहा है लेकिन कुछ देशों द्वारा यहां बढ़ाई गई सैन्य उपस्थिति से भविष्य में यहां क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री गोवा में क्षेत्रीय समुद्री चुनौतियों पर आयोजित ‘मेरीटाइम कॉन्क्लेव’ को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने बिना किसी देश का नाम लिए कहा कि हमने इस समुद्री क्षेत्र में दूसरे देशों की मौजूदगी एक बार नहीं, कई बार देखी है।

पढ़ें:  J&K: रक्षा मंत्री सीतारमण के बयान पर उमर अब्दुल्ला ने किया ट्वीट


गैर इलाकाई ये देश यहां अपने लिए नौसैनिक चौकियां बना रहे हैं। उनकी ऐसी करतूतों ने यहां मौजूद देशों के लिए जटिलताओं को बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधन देशों के बीच एक नए तरह के मुद्दे के रूप में सामने आया है। इसने समुद्री और भूभागीय स्तर पर चुनौतियां पैदा की हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हिंद महासागर में अपने पैर फैलाने की मंशा से चीन की नजरें हम्बनटोटा बंदरगाह पर हैं। इसके लिए वह श्रीलंका को ‘शीशे में उतारने’ की कोशिश में है। यही नहीं दक्षिणी चीन सागर में भी उसकी सैन्य मौजूदगी के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में रक्षा मंत्री का यह बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें