फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, स्वतंत्रता दिवस का जश्न पड़ा फीका

Wed, 15 Aug 2018 04:52 PM IST
भाषा, भुवनेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण प्रदेश में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है, दूसरी ओर मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में और अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है। इससे स्वतंत्रता दिवस का जश्न भी फीका पड़ा है। 

विज्ञापन


राज्य सरकार ने बरिश के कारण सूबे के जिलाधिकारियों को अलर्ट किया है, वहीं पूर्व तट रेलवे ने अपने कर्मचारियों को विभिन्न स्थानों पर पटरियों पर बाढ़ का पानी आने के मद्देनजर चौकस रहने को कहा है। मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी कर कहा है कि बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने ओडिशा के बारगढ़, नुआपाड़ा, बलनगिर, सुरेंद्रगढ़, झारसुगुड़ा और सम्बलपुर जिलों में कल एक या दो स्थानों पर तेज से बहुत तेज बारिश होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन


विशेष राहत आयुक्त कार्यालय सूत्र ने बताया कि मलकानगिरी, रायगढ़ा, करापुट, कालाहांडी और कुछ अन्य जिलों में स्थिति बदतर हो गई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में औसतन 31.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें