फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में भारी बारिश से कई जगह जलभराव, रायगढ़ में निसर्ग तूफान से नुकसान

Thu, 04 Jun 2020 02:04 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई में तेज बारिश - फोटो : ANI
विज्ञापन
निसर्ग तूफान के गुजर जाने के बाद मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। यहां कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के कई जिलों में आज यानी गुरुवार की शाम तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने के आसार हैं। जानिए कहां क्या हैं हालात। 
विज्ञापन


मुंबई में तेज बारिश

मुंबई के सायन इलाके में भारी बारिश के कारण जलजमाव हो गया है। लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। 

 

वहीं, मुंबई के कलानगर इलाके में भी भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने मुंबई में दिन भर बारिश का अनुमान जताया है। 



अलीबाग में गिरे कई पेड़
कल आए निसर्ग तूफान का सबसे अधिक असर रायगढ़ जिले में देखने को मिला है। तूफान के कारण अलीबाग में कई बड़े-बड़े पेड़ गिर गए। एनडीआरएफ कर्मी अब इन्हें हटाकर रास्ता साफ कर रहे हैं।  
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें