फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in India: पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 9304 नए मामले सामने आए, मृतकों की संख्या 6075 पर पहुंची

Thu, 04 Jun 2020 01:54 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए चार चरणों के लॉकडाउन बाद अब देश को पटरी पर लाने के लिए लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से खोलना शुरू कर दिया गया है। अनलॉक-1 के तहत कई तरह की छूट दी गई है, लेकिन कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के कारण देश में पिछले 24 घंटे में 260 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ इस घातक बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 6,075 हो गई है। एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 9,304 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,16,919 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

Coronavirus in India Live Updates: संक्रमित मरीजों की संख्या दो लाख 17 हजार के करीब, जानें दिनभर के अपडेट्स

विज्ञापन

अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली के बाद भारत अब कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में सातवें स्थान पर है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 1,06,737 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है और 1,04,106 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर जा चुका है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक करीब 47.99 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।


बुधवार सुबह से इस घातक वायरस से अब तक 260 लोगों की मौत हुई। इनमें से सबसे ज्यादा 122 मौत महाराष्ट्र में, दिल्ली में 50, गुजरात में 30, तमिलनाडु में 11, पश्चिम बंगाल में 10, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में सात-सात लोगों की मौत हुई। इसके बाद राजस्थान में छह, आंध्र प्रदेश में चार, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, पंजाब और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

महाराष्ट्र में अब तक यह वायरस 2,587 लोगों की जान ले चुका है। इसके बाद गुजरात में 1,122, मध्यप्रदेश में 371, पश्चिम बंगाल में 345, उत्तर प्रदेश में 229, राजस्थान में 209, तमिलनाडु में 208, तेलंगाना में 99 और आंध्र प्रदेश में 68 लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन


कर्नाटक में 53, पंजाब में 47, जम्मू-कश्मीर में 34, बिहार में 25, हरियाणा में 23, केरल में 11, उत्तराखंड में आठ और ओडिशा में सात लोगों की मौत हुई। हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, झारखंड में पांच-पाच लोगों की मौत हुई। असम में चार, छत्तीसगढ़ में दो, मेघालय और लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार मृतकों में से 30 फीसदी पहले से ही अन्य बीमारियों से ग्रसित थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें