फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Flood: गुजरात में बारिश ने ली नौ और लोगों की जान, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात; पीएम ने CM से की बात

Wed, 28 Aug 2024 01:35 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

पिछले 24 घंटों में देवभूमि द्वारका, जामनगर और पोरबंदर में भारी बारिश हुई। देवभूमि द्वारका के खंभालिया तालुका में 454 मिमी बारिश हुई। 251 में से 13 तालुका में 200 मिमी बारिश हुई है। बडोदरा में बारिश रुकी हुई है। विश्वामित्री नदियों में बाढ़ आने से शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया।
विज्ञापन
गुजरात में भारी बारिश - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में भारी बारिश के कारण अबतक नौ लोगों की जान चली गई, इसी के साथ पिछले दो दिनों में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 16 हो गई है। बाढ़ग्रस्त इलाकों से 8,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। बुधवार को भी राज्य के कुछ इलाकों में भारी बारिश जारी है। प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय तट रक्षक बलों की सहायता से राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हालात का जायजा लेने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात की। पीएम मोदी ने केंद्र से हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा, "बारिश के कारण दीवार गिरने और बाढ़ के पानी में डूबने से मंगलवार को नौ लोगों की मौत हो गई। सोमवार को तीन लोगों की जान गई थी। मंगलवार को आनंद जिले में दीवार ढहने से तीन लोगों ने जान गंवा दी। वहीं महीसागर जिले में दो और खेड़ा और अहमदाबाद जिलों में एक-एक की मौत हो गई। जूनागढ़ और भरूच जिले में पानी में डूबने से एक-एक लोगों की मौत हो गई।" मंगलवार को 169  लोगों को बचाया गया, जिनमें से ज्यादा खेड़ और मोरबी के रहने वाले हैं। अधिकारी ने आगे बताया कि 8,460 अन्य लोगों को क्षतिग्रस्त इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। उनमें से 3,000 लोग नवसारी से और 1000 लोग वडोदरा और खेड़ा के रहने वाले हैं।

पीएम मोदी ने मदद का दिया आश्वासन 
अधिकारी ने आगे बताया कि पिछले दो दिनों में भारी बारिश के कारण 16 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी से वार्ता की जानकारी दी। सीएम पटेल ने कहा, "गुजरात में भारी बारिश के कारण मौजूदा स्थिति पर पीएम मोदी से फोन पर बात हुई। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया।" मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "पीएम मोदी ने केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गुजरात के लोगों से पीएम मोदी का एक अलग संबंध है। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान, जब भी जरूरत पड़ती है, वे गुजरात के साथ खड़े रहते हैं।"
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में देवभूमि द्वारका, जामनगर और पोरबंदर में भारी बारिश हुई। देवभूमि द्वारका के खंभालिया तालुका में 454 मिमी बारिश हुई। 251 में से 13 तालुका में 200 मिमी बारिश हुई है। बडोदरा में बारिश रुकी हुई है। विश्वामित्री नदियों में बाढ़ आने से शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। 137 जलाशय और झीलें, और 24 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। भारी बारिश के कारण सड़कों और रेललाइनों पर भी पानी भर गया, जिसे देखते हुए मुंबई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें