सर गंगाराम हॉस्पिटल, दिल्ली के सीनियर कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अश्वनी मेहता, खासकर त्योहारी सीजन में हृदय की नियमित जांच और चिकित्सकीय मार्गदर्शन के महत्व पर जोर देते हैं। डॉ. अश्वनी का कहना है 'मैंने कई मरीजों का, विशेषकर त्योहारी सीजन के दौरान या उसके बाद में कोलेस्ट्रॉल बढ़ते हुए देखा है। एलडीएल-सी कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होने से लोग प्रभावित होते हैं। त्योहारों में उसकी निगरानी में चूक हो जाना आम बात है। हालांकि यही समय होता है, जब आपको उस पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिये। चिकित्सकीय सलाह पर चलना और अपनी सेहत की जानकारी रखना जरुरी है, ताकि आप कोलेस्ट्रॉल को काबू में रख सकें।
त्योहारी सीजन में कोलेस्ट्रॉल पर यूं रखें नियंत्रण
खुद को शिक्षित करें और व्यावहारिक लक्ष्य रखें:
अच्छे (एचडीएल) और बुरे (एलडीएल) कोलेस्ट्रॉल के बीच अंतर को समझें और जानें कि आहारीय पसंद से कोलेस्ट्रॉल के लेवल कैसे प्रभावित होते हैं। इस जानकारी से आप सूचित फैसले करने के लिये सशक्त होंगे। एलडीएल-सी को काबू में रखने से जीवन की घटनाओं में आपकी मौजूदगी बढ़ेगी और अपने प्रियजनों के साथ आप जो पल बिताते हैं, उनकी गुणवत्ता भी बढ़ेगी।
अपने कार्डियोलॉजिस्ट से बात करें:
त्यौहारों के सीजन में कार्डियोलॉजिस्ट से सलाह करना ज्यादा जरूरी हो जाता है। एलडीएल-सी के लेवल्स को प्रभावी तरीके से काबू में रखने के लिये वे भरोसेमंद मार्गदर्शक होते हैं। यह सुनिश्चित करते हैं कि आप जश्न का पूरा मजा ले सकें। वे आपके स्वास्थ्य की विशेष आवश्यकताओं के आधार पर तैयार व्यक्तिपरक सलाह और उपचार दे सकते हैं, ताकि आप आत्मविश्वास और मानसिक शांति के साथ त्यौहारों का आनंद लें।
अपने आहार पर नजर रखें और संतुलित भोजन लें
त्यौहारों के बीच अपने आहार पर नजर रखने और संतुलित भोजन लेने का अतिरिक्त महत्व होता है। हम गरिष्ठ भोजन, जैसे कि छोले-भटूरे और मसालेदार करी आदि खाने का मन करता है, लेकिन उनका दिल पर बड़ा असर हो सकता है। इससे डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल जैसे रोग पैदा होने या बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिये, अपने खान-पान पर सचेत होकर ध्यान देने से आपको दिल के लिये सही विकल्प लेने की जानकारी मिलेगी।
तनाव के बजाए नींद को चुनें
बतौर डॉ. अश्वनी मेहता, हम भारतीयों को त्योहार काफी पसंद होते हैं। हम सभी आयोजनों के लिये सबसे बढ़िया व्यवस्था चाहते हैं, लेकिन इस भाग-दौड़ के बीच अच्छी नींद भी महत्वपूर्ण है। तनाव बढ़ने से हृदय पर भारी दबाव पड़ सकता है, जिससे दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। एलडीएल-सी को सेहतमंद खान-पान और दिल के लिये अच्छे विकल्पों के सहारे नियंत्रित रखना वह सबसे सार्थक तोहफा है, जो आप खुद को दे सकते हैं। यह सेहत, खुशी और यादगार जश्न से भरी जिंदगी के लिए जरूरी है।