सुप्रीम कोर्ट आधार योजना की वैधता बरकरार रखने के फैसले की समीक्षा करने की मांग वाली याचिकाओं पर कल सुनवाई करेगा। चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय पीठ इन याचिकाओं पर मंगलवार को इन चैंबर सुनवाई करेगी।
इन याचिकाओं में सुप्रीम कोर्ट के 26 सितंबर, 2018 के फैसले को चुनौती दी गई है। पीठ में चीफ जस्टिस के अलावा जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एल नागेश्वर राव शामिल हैं।