फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसर बोर्ड के खिलाफ निहलानी की याचिका पर सुनवाई आज

Tue, 13 Nov 2018 04:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पहलाज निहलानी
विज्ञापन
सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी की ओर से दायर याचिका पर 13 नवंबर को सुनवाई होगी। निहलानी ने अपनी फिल्म रंगीला राजा के लिए सेंसर बोर्ड के 19 कट के निर्णय को बांबे हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उनका कहना है कि बोर्ड की ओर से सुझाए गए कट न्याय संगत नहीं हैं। उन्हें परेशान करने के लिए फिल्म में मनमाने तरीके से कट लगाए गए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को मुंबई हाईकोर्ट में अवकाश न्यायमूर्ति रियाज छागला के सामने याचिका का उल्लेख करते हुए पहलाज निहलानी के वकील अशोक सरावगी ने कहा कि उनकी फिल्म 16 नवंबर को प्रदर्शन के लिए तैयार है। यदि समय पर नहीं प्रदर्शित की गई तो फिल्म निर्माता को करोड़ों का नुकसान होगा। इसलिए याचिका पर तत्काल सुनवाई होनी चाहिए। न्यायमूर्ति ने याचिका में उल्लेखित तथ्यों को देखते हुए मंगलवार को मामले की सुनवाई रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें