गुजरात के अहमदाबाद में 26 जुलाई 2008 को हुए सिलसिलेवार 21 बम धमाकों के मामले में 13 साल बाद सुनवाई पूरी हो गई। विशेष अदालत ने 77 आरोपियों के खिलाफ दर्ज इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। बता दें कि इन बम धमाकों में 56 लोगों की मौत हुई थी और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
दिसंबर 2009 से अब तक चली लंबी सुनवाई में 1100 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज किये गए। विशेष जज एआर पटेल ने गुरुवार को इस मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया। पुलिस का दावा है कि इंडियन मुजाहिद्दीन और सिमी के लोगों ने 2002 के गोधरा दंगों का बदला लेने के लिए इन धमाकों को अंजाम दिया था।