फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health: सन फार्मा और अरबिंदो ने अमेरिकी बाजार से वापस मंगाईं दवाएं, आंखों के इलाज में होता है इनका प्रयोग

Mon, 09 Oct 2023 06:22 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूएसएफडीए के अनुसार, क्लास तीन रिकॉल की शुरुआत ऐसी स्थिति में की जाती है, जिसमें किसी उल्लंघनकारी उत्पाद से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका नहीं होती है, पर वह अपनी क्षमता के अनुरूप असर नहीं डालती है।
विज्ञापन
Eye Medicine - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रमुख दवा निर्माता सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज और अरबिंदो फार्मा, विनिर्माण संबंधी खामियों के कारण अमेरिकी बाजार से अपने उत्पाद वापस मंगा रहे हैं। मुंबई स्थित सन फार्मा की यूएस आधारित सहायक कंपनी अमेरिकी बाजार से सेक्वा (साइक्लोस्पोरिन ऑप्थेल्मिक सॉल्यूशन) के 69,707 कार्टन वापस मंगा रही है।

विज्ञापन


इस दवा का इस्तेमाल सूखी आंखों के इलाज में किया जाता है। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) के अनुसार, अपनी घोषित क्षमता से कम प्रभावशाली साबित होने के कारण न्यू जर्सी स्थित सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज अपने उत्पाद को वापस ले रही है। कंपनी ने इस साल सात सितंबर को राष्ट्रव्यापी (यूएस) क्लास तीन रिकॉल की शुरुआत की। 

प्रतिकूल प्रभाव की आशंका नहीं 
यूएसएफडीए के अनुसार, क्लास तीन रिकॉल की शुरुआत ऐसी स्थिति में की जाती है, जिसमें किसी उल्लंघनकारी उत्पाद से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका नहीं होती है, पर वह अपनी क्षमता के अनुरूप असर नहीं डालती है। हैदराबाद की अरबिंदो फार्मा अमेरिका से पार्किंसंस रोग की दवा रासगिलीन की 9,890 बोतलें वापस मंगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें