फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएमसी बनाने की प्रक्रिया फरवरी तक हो जाएगी पूरीः स्वास्थ्य मंत्रालय

Mon, 13 Jan 2020 04:16 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एमसीआई - फोटो : सोशल मीडेया
विज्ञापन

भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) की जगह राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) बनाने की प्रक्रिया फरवरी तक पूरी कर ली जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने यह जानकारी दी। चिकित्सीय शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार के मकसद से लाए गए एनएमसी बिल को आठ अगस्त को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली थी और उसी दिन इसे प्रकाशित कर दिया गया था।

विज्ञापन


सरकार ने 2017 में एमसीआई के अस्तित्व को खत्म कर उसके कार्यों को करने को बोर्ड ऑफ गवर्नर (बीओजी) गठित किया था। अधिकारी ने बताया कि एनएसी के क्रियाशील होने पर बीओजी भी भंग हो जाएगा। एम्स के ईएनटी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर सुरेश चंद्र शर्मा को एनएमसी का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें