फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe : स्वास्थ्य मंत्रालय ने माना कोरोना से निपटने में मौजूदा बुनियादी ढांचा सक्षम नहीं, राज्यों से कहा- सुधार लाएं

Sun, 25 Apr 2021 11:01 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अधिक संक्रमित जिलों में सख्ती से निपटने की जरूरत है। अधिक संक्रमित क्षेत्रों की पहचान कर कंटेंमेंट जोन बनाकर और फिर वहां 14 दिनों की पाबंदी भी लगाई जाए ताकि कोरोना संक्रमण की चेन जल्द से जल्द टूट सके।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को सभी राज्यों को कोरोना प्रबंधन पर फिर से विचार करने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिस जिले में अधिक मामले आ रहे हैं वहां अधिक निगरानी की जरूरत है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा बुनियादी ढांचा इस तरह के मामले से निपटने में सक्षम नहीं है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने यह भी कहा कि हमें बुनियादी ढांचा को और मजबूत करना होगा। मंत्रालय ने कहा कि अधिक संक्रमित जिलों में साप्ताहिक निगरानी की आवश्यकता है और इसके बाद उसकी रिपोर्ट बनाकर ऑनलाइन माध्यम से जनता को जानकारी देने की जरूरत है ताकि लोग जागरूक बनें और इन क्षेत्रों में जाने से बचे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अधिक संक्रमित जिलों में सख्ती से निपटने की जरूरत है। अधिक संक्रमित क्षेत्रों की पहचान कर कंटेंमेंट जोन बनाकर और फिर वहां 14 दिनों की पाबंदी भी लगाई जाए ताकि कोरोना संक्रमण की चेन जल्द से जल्द टूट सके।
विज्ञापन


10 राज्यों में कोरोना के 74 फीसदी से ज्यादा मामले: मंत्रालय
एक दिन में देश में सामने आ रहे मामलों में से 74.53 फीसदी मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों में दर्ज किये जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने रविवार को बताया कि भारत में संक्रमण के 3,49,691 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,69,60,172 हो गई है। मंत्रालय के मुताबिक 10 राज्यों की सूची में कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान अन्य राज्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें