फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी: वैक्सीन आपूर्ति पर केंद्र के विरोधाभासी बयान, मंत्री बोले- वापस ले सकते हैं बचे हुए टीके

Thu, 05 Aug 2021 02:17 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • देश में कुल मामले 3,17,69,132
  • 3.09 करोड़ से ज्यादा मरीज ठीक हुए
  • रिकवरी दर 97.37 फीसदी
  • संक्रमण से 4,25,757 मरीजों की मौत
  • एक दिन में 18.47 लाख सैंपल की जांच
  • एक दिन में 62.23 लाख से अधिक टीकाकरण
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना प्रतिरोधी टीकों की आपूर्ति को लेकर केंद्र सरकार के बयानों में काफी अंतर्विरोध देखने को मिल रहा है। दरअसल एक दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्यसभा में कहा था कि निजी अस्पतालों को 25 फीसदी वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन वहां वैक्सीन की खपत कम है।

विज्ञापन


इसलिए सात से नौ फीसदी तक खुराक वापस ले सकते हैं। वहीं सरकार के एम्पावर्ड ग्रुप के चेयरमैन और नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने निजी केंद्रों के 25 फीसदी कोटा में किसी बदलाव से साफ इनकार किया है।

डॉ. पॉल ने मंगलवार को कहा था कि केंद्र सरकार 21 जून से 75 फीसदी वैक्सीन राज्य और केंद्र के अधीन टीकाकरण केंद्रों को उपलब्ध करा रही है और बाकी 25 फीसदी निजी अस्पतालों को की जा रही है।
विज्ञापन


देश में रोजाना 30 हजार से अधिक केंद्रों पर टीकाकरण हो रहा है, जिनमें निजी केंद्रों की संख्या 10 फीसदी यानी तीन हजार से भी कम है।

इन केंद्रों को महीने में दो से ढाई करोड़ खुराकें उपलब्ध कराई जा रही हैं, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने कहा कि पिछले महीने में निजी अस्पतालों के कोटे में 7 से 9 फीसदी तक वैक्सीन बची हैं। इनके पास करीब 16 से 18 फीसदी का स्टॉक इस समय उपलब्ध है। इसलिए सरकार निजी अस्पतालों से टीका वापस लेकर राज्यों को भेजेगी।

राज्यों को भेजी 50 लाख वैक्सीन की खेप, 70 फीसदी कोविशील्ड          
वैक्सीन की कमी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से लगातार नई खेप भेजी जा रही है। वहीं फॉर्मा कंपनियों की ओर से अब तक पुराने ऑर्डर के तहत ही वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही हैं। ऑर्डर के तहत सरकार को 55 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध करानी हैं। जबकि कंपनियों की ओर से अब तक 50.37 करोड़ से अधिक खुराकें मिली हैं।

बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने 50 लाख खुराकें राज्यों को भेजीं, जिनमें 70 फीसदी से ज्यादा कोविशील्ड वैक्सीन है। कोवाक्सिन और स्पूतनिक-वी को लेकर अब तक उपलब्धता आसान नहीं हुई है।

राज्यों के पास 2.6 करोड़ खुराकों का स्टॉक
राज्यों को मिलीं 50.37 करोड़ में से 48.19 करोड़ से अधिक खुराकों की खपत हो चुकी है। जबकि 2.60 करोड़ से अधिक खुराकें राज्यों के पास स्टॉक में है। बीते दो अगस्त को सरकार ने नौ लाख, 3 अगस्त को 20 और अब 50 लाख खुराक की खेप जारी की है।

नए मामलों में उछाल, एक दिन में 42 हजार से ज्यादा मरीज
कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। महज एक ही दिन में 12 हजार से अधिक मामले बढ़ चुके हैं। एक दिन पहले देश में कोरोना संक्रमण के 30 हजार मामले सामने आए थे लेकिन बुधवार को 42,625 लोग संक्रमित मिले।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को 30549 नए मामले आए थे। इसके अलावा पिछले एक दिन में 36,668 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं संक्रमण के चलते 562 लोगों की मौत हुई। केरल में कोरोना के नए मरीज बढ़ने से पूरे देश पर असर दिखाई दे रहा है। पिछले एक दिन में वहां 23,676 लोग संक्रमित मिले हैं।

देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 4,10,353 हो चुकी है, जिनका घर या अस्पतालों में उपचार चल रहा है। कुल मामलों की तुलना में इन सक्रिय मरीजों की संख्या 1.28 से बढ़कर 1.29 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें