फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्ठी पर सियासत: हर्षवर्धन ने मनमोहन को दिया जवाब, कहा- कांग्रेस में आप जैसे नेता बहुत कम

Mon, 19 Apr 2021 02:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मनमोहन सिंह के पत्र पर केंद्र सरकार के मंत्री ने जवाब दिया है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि आपकी पार्टी में आपके जैसी सोच रखने वाले नेता कम हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चिट्ठी पर सियासत तेज हो गई है। मनमोहन सिंह के पत्र पर केंद्र सरकार के मंत्री ने जवाब दिया है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि आपकी पार्टी में आपके जैसी सोच रखने वाले नेता कम हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य डॉ हर्षवर्धन ने चिट्ठी का जवाब चिट्ठी से ही दिया है। उन्होंने डॉ मनमोहन सिंह को कहा है कि आप जिस रचनात्मक सहयोग की सलाह दी है, अच्छा होता कि आपकी कांग्रेस पार्टी के नेता भी उसे गंभीरता से मानते।  डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कई नेता सार्वजनिक तौर पर वैक्सीन की आलोचना कर रहे हैं लेकिन खुद चुपके से वैक्सीन लगवा लेते हैं। बता दें कि रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी को कोरोना महामारी से निपटने के लिए वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए चिट्ठी लिखी थी।

विज्ञापन

  स्वास्थ्य मंत्री का कांग्रेस नेताओं पर तंज
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि दुनियाभर में भारत की वैक्सीन की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। यहां महामारी के खिलाफ 2 वैक्सीन है और यह भारत के लिए गर्व का विषय है, लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने वैज्ञानिकों की तारीफ में एक शब्द तक नहीं बोले। यह दर्शाता है कि पार्टी में शीर्ष पर बैठे लोगों का नजरिया कैसा है। बता दें कि भारत में 15 अप्रैल तक 10 करोड़ लोगों को सिंगल डोज वैक्सीन लग चुकी है। जबकि करीब डेढ करोड़ लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है। भारत में औसतन हर दिन 30 लाख वैक्सीन की डोज दी जा रही है। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें