कर्नाटक का अश्लील वीडियो कांड काफी विवादों में है। इस बीच जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उनके भतीजे और हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना की अश्लील वीडियो लीक होना एक साजिश है। इसके पीछे कोई ‘बड़ी व्हेल’ शामिल हो सकती है। कुमारस्वामी का यह कटाक्ष कहीं न कहीं उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ था।
राजनीति से प्रेरित विधायक रेवन्ना की गिरफ्तारी
डीके शिवकुमार ने दी प्रतिक्रिया
‘देवेगौड़ा को बदनाम करने की साजिश के लिए विधायक रेवन्ना को गिरफ्तार किया गया’, इस सवाल पर उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। मुझे भी रेवन्ना लिए दुख हो रहा है। वे जो चाहते हैं उन्हें सोचने दें लेकिन मैं किसी के लिए कुछ भी बुरा नहीं चाहता। मुझे यह पसंद नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे भी बहुत कुछ सहना पड़ा है। बहुत राजनीतिक साजिश का सामना मैंने भी किया है। मैं मजबूती और आत्मविश्वास से भरा हूं। भगवान ने मेरी रक्षा की।
सशर्त जमानत पर छूटे एचडी रेवन्ना
जेडी-एस विधायक को जमानत देने के साथ अदालत ने कुछ शर्तें भी रखी हैं। कोर्ट ने कहा कि रेवन्ना को जमानत के लिए पांच लाख रुपये का मुचलका भरना होगा। इसके अलावा वह फिलहाल देश से बाहर नहीं जा सकते। इसके अलावा एचडी रेवन्ना इस मामले से जुड़े पीड़ितों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं कर सकते।
एचडी रेवन्ना को क्यों गिरफ्तार किया गया था?
एचडी रेवन्ना और उनके विश्वासपात्र सतीश बबन्ना के खिलाफ एक महिला के अपहरण के आरोप में मैसूरु में मामला दर्ज किया गया था। महिला के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। बेटे ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक एच डी रेवन्ना के बेटे प्रज्ज्वल रेवन्ना ने उसकी मां का यौन शोषण किया था। इस मामले में बबन्ना को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रज्ज्वल के खिलाफ गवाही देने से रोकने के लिए महिला का अपहरण किया गया था।