फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में फिर से सियासी संकट, कुमारस्वामी ने जारी किया खरीद-फरोख्त का ऑडियो

Fri, 08 Feb 2019 10:52 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
HD Kumaraswamy - फोटो : ANI
विज्ञापन
कर्नाटक में एक बार फिर कुर्सी को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। सत्ता  के बीच कांग्रेस और जेडीएस अपने 13 विधायकों को लेकर असमंजस में है। इनमें 10 विधायक कांग्रेस के तो 2 निर्दलीय शामिल है। यह विधायक लगातार दूसरे दिन भी बजट सत्र से गैरहाजिर रहे। इनकी गैरहाजिरी गठबंधन सरकार के माथे पर लकीरे बढ़ा रही है। सरकार को ऑपरेशन लोटस के सफल होने का डर सत्ता रहा है। हालांकि आंकड़े अभी भाजपा के पक्ष में नहीं दिखाई दे रहे।
विज्ञापन


इन सब के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री पर हमला बोला है। एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री योजनाबद्ध तरीके से लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं। मैं सभी विपक्षी पार्टियों से आगे आकर संसद में उनको बेनकाब करने की अपील करता हूं। एक तरफ वह देश के नेताओं को उपदेश देते हैं और दूसरी तरफ अपने दोस्त को कालेधन के जरिए लोकतंत्र को गिराने का बढ़ावा देते हैं।  मेरे पास अपनी बात के लिए सबूत है और मैं यह बेनकाब करूंगा।  
 


कुमारस्वामी ने एक ऑडियो जारी किया जिसमें प्रदेश कथित रूप से येदियुरप्पा एक विधायक को 25 करोड़ रुपए और मंत्रिपद की पेशकश कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वकील आरएलएन मूर्ति ने भाजपा के नेता बीएस युदियुरप्पा, मल्लेशवरम विधायक अश्वनाथ नारायण और अन्य नेताओं के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि वह सदन के कुछ सदस्यों को गलत तरीके से गिरफ्त में रखकर बजट सत्र में हिस्सा नहीं लेने दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें