तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयलिता पिछले 22 सितंबर से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हे बुखार और डिहाइड्रेशन की समस्या के चलते चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन इस बीच उनकी सेहत के बारे में बहुत कम ही जानकारी सामने आ सकी है। जयललिता की सेहत की विस्तृत जानकारी के लिए कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई।
कोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए कहा है कि जयललिता की सेहत की जानकारी के लिए दायर की गई याचिका महज 'पब्लिसिटी स्टंट' है। याचिका में यह भी पूछा गया था कि जयललिता के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान राज्य का कार्यवाहक मुख्यमंत्री कौन है, किसे यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कोर्ट ने याचिकाकर्ता को लताड़ लगाते हुए कहा कि इस तरह की जानकारी देना कोई जरूरी नहीं है।