फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों का डाटा मिला', राज्य सरकार को मनोज जरांगे की चुनौती

Mon, 05 Aug 2024 05:28 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

जालना जिला कांग्रेस अध्यक्ष शेख महमूद ने इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे सरकार इस मुद्दे को हल करने में विफल रही। उन्होंने दावा किया कि इसका असर लोगसभा चुनाव में तो पड़ा ही और अब विधानसभा चुनाव में भी पड़ेगा।
विज्ञापन
मनोज जरांगे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बताया कि उन्हें उन उम्मीदवारों के बारे में डेटा मिला है, जिन्हें वह अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में संभावित रूप से उतार सकते हैं। रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए जरांगे ने बताया कि 29 अगस्त को समुदाय के नेताओं की एक बैठक होगी। इस बैठक में विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने पर फैसला किया जाएगा। उन्होंने एक बार फिर बताया कि वह और उनके समर्थक राजनीति में प्रवेश नहीं करना चाहते हैं, लेकिन अगर सरकार मराठा समुदाय की मांगों को स्वीकार करने में विफल रहती है तो वे ऐसा करने के लिए मजबूर होंगे। बता दें कि मनोज जरांगे ने कहा कि मराठा समुदाय को कुनबी प्रमाणपत्र दिया जाना चाहिए ताकि वे  भी ओबीसी के तहत आरक्षण का लाभ उठा सकें। 
विज्ञापन


जरांगे ने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे का सम्मान करते हैं, क्योंकि उन्होंने मराठा समुदाय को 16 फीसदी आरक्षण दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसे बाद में कोर्ट ने खारिज कर दिया। जरांगे ने आगे कहा, "नारायण राणे और उनके बेटे नीतिश राणे को उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इशारों पर काम नहीं करना चाहिए। अगर वे ऐसा करना जारी रखते हैं तो मराठा समुदाय उन्हें माफ नहीं करेगा।" जरांगे ने कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे को भी अपने दोस्त देवेंद्र फड़णवीस को मराठों की कोटा मांगों का विरोध नहीं करने की सलाह देनी चाहिए। वहीं कार्यकर्ता नवनीत वाघमारे ने महाराष्ट्र सरकार को ओबीसी के तहत मराठों को कोटा देने के खिलाफ चेतावनी दी।

जालना जिला कांग्रेस अध्यक्ष शेख महमूद ने इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे सरकार इस मुद्दे को हल करने में विफल रही। उन्होंने दावा किया कि इसका असर लोगसभा चुनाव में तो पड़ा ही और अब विधानसभा चुनाव में भी पड़ेगा। भाजपा नेता अशोक पंगारकर ने कहा कि उनकी पार्टी आरक्षण को लेकर फैलाई जा रही गलत जानकारी को दूर करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें