फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Deshmukh Row: 'सचिन वाजे का तुरंत नार्को टेस्ट कराया जाए, ताकि सच सामने आए', सत्तारूढ़ शिवसेना की मांग

Mon, 05 Aug 2024 05:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Anil Deshmukh Row: राकांपा (शरद चंद्र पवार) के नेता अनिल देशमुख पर लगे रिश्वत के आरोपों पर विवाद के बीच सत्तारूढ़ शिवसेना ने बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे का नार्को टेस्ट कराने की मांग की।
विज्ञापन
सचिन वाजे - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर रिश्वत के आरोपों को लेकर सियासत गरम है। इस बीच, सत्तारूढ़ शिवसेना ने सोमवार को बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे का नार्को टेस्ट कराने की मांग की, ताकि सच का पता चल सके। शिवेसना प्रवक्ता संजय शिरसाट ने दावा किया कि वाजे अविभाजित शिवसेना के नेता थे। जिन्हें उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री रहते हुए मुंबई पुलिस बल में बहाल किया गया था। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, वाजे को पार्टी संगठन में सम्मान मिला। वह गृह विभाग (अनिल देशमुख के गृह मंत्री के रहते हुए) की बैठकों में भाग लेते थे और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को रिपोर्ट करते थे। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी के प्रवक्ता ने आगे कहा कि अगर सचिन वाजे नार्को टेस्ट से गुजरने के लिए तैयार हैं, तो इसे तुरंत किया जाना चाहिए, ताकि इस मामले की सच्चाई सामने आ सके। 

एक सवाल के जवाब में शिरसाट ने कहा कि न्यायमूर्ति चांदीवाल आयोग की रिपोर्ट उस समय सौंपी गई थी, जब महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार सत्ता में थी। आयोग ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा पूर्व गृह मंत्री देशमुख के खिलाफ लगाए गए रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच की थी। शिरसाट ने ने देशमुख को क्लीन चिट मिलने के दावे पर कहा, अगर रिपोर्ट उनके अनुकूल थी, तो इसे प्रकाशित क्यों नहीं किया गया?
विज्ञापन


वाजे पर फरवरी 2021 में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास 'एंटीलिया' के बाहर जिलेटिन की छड़ें लगाने का आरोप है और व्यवसायी मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में भी मामला दर्ज किया गया है। वह नवी मुंबई की तलोजा केंद्रीय जेल में बंद हैं। देशमुख ने 2021 में राज्य के गृह मंत्री पद से इस्तीफा दिया था, जब परमबीर सिंह ने उन पर बार और रेस्तरां से प्रति माह 100 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य तय करने का आरोप लगाया। वाजे ने पहले जांच समिति को बताया था कि उन्होंने देशमुख के सहयोगियों के निर्देश पर उन्हें पैसे दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें