फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस ने मुझे फुटबॉल बना दिया है: माल्या

Thu, 23 Feb 2017 09:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विजय माल्या को भारत लाने की कोशिशें तेज होने के बीच आज माल्या ने ट्ववीट कर कहा कि राजनीति के लिए मेरा इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए माल्या ने कहा, 'मैं भारत की दो बड़ी राजनीतिक पार्टियों के बीच फुटबॉल बनकर रह गया हूं। चुनावों के दौरान उनके लच्छेदार भाषणों से यह चीज स्पष्ट हो जाती है' 
विज्ञापन


माल्या ने आगे कहा, 'मुझे नहीं लगता कि उनके पास मेरे खिलाफ कोई सबूत है, अगर है तो वो उसे लेकर समाने आए, अदालत में पेश करें और फिर कानून को अपने हिसाब से काम करने दें।'
  Let them come with whatever evidence they have but I doubt if they have any evidence and then let law take its own course:Vijay Mallya — ANI (@ANI_news) February 23, 2017
विज्ञापन



भारत वापसी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मैं इंग्लैंड में सुरक्षित हूं, जबतक मेरे खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं हो जाता।  मैं भारत में किसी बेवकूफ की दया पर रहने की जगह यहीं सुरक्षित रहना पसंद करुंगा।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें