हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। सुबह शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही थी, लेकिन साढ़े नौ बजे के बाद भाजपा ने जोरदार कमबैक करते हुए कांग्रेस से आगे निकल गई। भाजपा ने यहां बहुमत का आंकड़ा भी पार कर लिया और इसी के साथ लगातार तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं। राज्य में एक फेज यानी पांच अक्तूबर को मतदान हुआ था। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में भाजपा 50 सीटों पर तो कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है। सुबह के शुरुआती रुझानों पर ध्यान दें तो भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी। एक पल में कांग्रेस आगे तो दूसरे ही पल में भाजपा आगे निकल रही थी।
ऐसे पलटी बाजी
दरअसल, हरियाणा के रुझानों में सुबह 8 बजे से 9:40 बजे तक कांग्रेस ही आगे थी। सौ मिनट में ही बाजी पलटती दिखी। रुझानों में भाजपा आगे हो गई। सुबह 10:10 बजे चुनाव आयोग के रुझानों में भी भाजपा को बहुमत मिल गया। इस वक्त आयोग के आंकड़ों में भाजपा 46 सीटों पर आगे हो गई, वहीं कांग्रेस 33 सीटों पर आगे थी। इसके बाद पल-पल यहां के आंकड़े बदलते रहे। आइए ग्राफिक के जरिए यहां हर घंटे के रुझानों पर नजर डालते हैं...