फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षवर्धन श्रृंगला होंगे अगले विदेश सचिव, विजय केशव गोखले की लेंगे जगह

Mon, 23 Dec 2019 09:41 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हर्षवर्धन श्रृंगला (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

हर्षवर्धन श्रृंगला भारत के नए विदेश सचिव होंगे। 29 जनवरी को वह विजय केशव गोखले की जगह लेंगे। इस समय वह अमेरिका में भारत के राजदूत हैं। कार्मिक मंत्रालय ने सोमवार को एक आदेश जारी कर उनकी नियुक्ति की घोषणा की।

विज्ञापन

 
जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने फैसला किया है कि हर्षवर्धन श्रृंगला जो कि इस समय अमेरिका में भारत के राजदूत हैं। 29 जनवरी से विजय गोखले की जगह पर विदेश सचिव होंगे।

श्रृंगला भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1984 बैच के अधिकारी हैं। वह मौजूदा विदेश सचिव विजय केशव गोखले की जगल लेंगे, जिनका दो साल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।  श्रृंगला 35 साल में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। वह बांग्लादेश और थाइलैंड में भारत के उच्चायुक्त रह चुके हैं। वह वियतनाम, इजरायल और दक्षिण अफ्रीका में भी भारत के तरफ से महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इस नियुक्ति को मंजूरी दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें