सड़क हादसे में 8 की मौत (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक ट्रक और टैक्सी की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना मुंबई-नागपुर राजमार्ग पर एरनादोल तहसील के निकट पिम्पलकोथा गांव में हुई।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए जिन्हें निकट के अस्पताल में भेजा गया है।