फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Har Ghar Tiranga : RSS ने बदली अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल तस्वीर, लगाया 'तिरंगा'

Sat, 13 Aug 2022 04:36 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नई दिल्ली

सार

Har Ghar Tiranga : शुक्रवार को आरएसएस प्रचार विभाग के सह प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि संघ अपने सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 
विज्ञापन
आरएसएस ट्विटर की प्रोफाइल फोटो - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Har Ghar Tiranga :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल तस्वीरों बदल दिया है। अब आरएसएस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल तस्वीर पर से पारंपरिक भगवा ध्वज हटाकर तिरंगा लगा लिया है। इसी के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी अपनी प्रोफाइल फोटो बदल ली है, उन्होंने भी अपनी डीपी पर तिरंगा लगा लिया है। 

विज्ञापन


विपक्ष ने की थी काफी आलोचना
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ मोहन भागवत समेत तमाम संघ नेताओं को प्रोफाइल तस्वीर को लेकर विपक्ष की काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार को आरएसएस प्रचार विभाग के सह प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि संघ अपने सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 

आरएसएस कार्यकर्ता 'हर घर तिरंगा' अभियान में सक्रिय 
साथ ही उन्होंने कहा कि संघ ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को अपने संगठनात्मक ध्वज से राष्ट्रीय ध्वज में बदल दिया। उन्होंने आगे कहा कि आरएसएस कार्यकर्ता 'हर घर तिरंगा' अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने अपने 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के तहत 13-15 अगस्त के दौरान लोगों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


जयराम रमेश ने साधा था निशाना
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सवाल किया था कि क्या संगठन जिसने 52 वर्षों तक नागपुर में अपने मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया, वह 'तिरंगा' को सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल फोटो बनाने के लिए प्रधानमंत्री के संदेश का पालन करेगा। 

हर चीज का राजनीतिकरण ठीक नहीं
इससे पहले आरएसएस के प्रचार विभाग के प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा था कि इस तरह की चीजों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। आरएसएस पहले ही 'हर घर तिरंगा' और 'आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रमों को अपना समर्थन दे चुका है। आंबेकर ने कहा था कि संघ ने जुलाई में सरकार, निजी निकायों और संघ से जुड़े संगठनों द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में लोगों और स्वयंसेवकों के पूर्ण समर्थन और भागीदारी की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें