खून के आंसू रोने वाली बात तो आपने सुनी होगी, लेकिन केवल लोगों की बददुआओं में। लेकिन आज आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो सच में खून के आंसू रोता है। उसकी आंखों से खून बहता है। उसकी इस बीमारी ने डॉक्टरों को भी चकित कर दिया है।
22 वर्षीय इस व्यक्ति की आंखों से दो बार खून निकला है। जब वह डॉक्टर के पास गया तो उसकी जांच की गई लेकिन रिपोर्ट में सबकुछ ठीक आया। डॉक्टरों के अनुसार खून के आंसुओं को चिकिस्ता के क्षेत्र में हेमोलेक्रिया कहा जाता है। जिसके बहुत से कारण होते हैं। लेकिन इस व्यक्ति को किस कारण से ऐसा हो रहा है ये पता नहीं चल पाया है।