कोलार में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : ANI
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। कर्नाटक के बंगलूरू और कोलार में शनिवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। कोलार में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठी चार्ज भी की। इसी तरह बंगलूरू में टाउनहॉल के बाहर भी लोग अपना विरोध जताने के लिए जुटे।