फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: 9 टिकटों की मांग पर अड़े हार्दिक, कांग्रेस ने सिर्फ चार देने का बनाया मन

Sun, 19 Nov 2017 12:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
हार्दिक पटेल
विज्ञापन
गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और कांग्रेस पार्टी के बीच अबतक आपसी सहमति नहीं बन पाई है। हार्दिक पटेल के सहयोगी संगठन पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (PAAS) और कांग्रेस के प्रतिनिधि शनिवार (18 नवंबर) को भी कोई समाधान नहीं निकाल पाए।
विज्ञापन


सभा कैंसिल हुई तो BJP पर भड़के हार्दिक पटेल, सीडी पर करने वाले थे 'खुलासा'

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, हार्दिक पटेल चाहते हैं कि उनसे जुड़े संगठन को कांग्रेस पार्टी 9 टिकट दे, वहीं पार्टी सिर्फ चार देने का मन बना चुकी है। PAAS के प्रतिनिधि शुक्रवार को टिकट बंटवारे और पाटीदार कोटा संबंधित मुद्दों पर बात करने के लिए कांग्रेस नेताओं से मिले थे। मीटिंग में कांग्रेस को अल्टीमेटम भी दिया गया था कि वे जल्द से जल्द साफ करें कि पाटीदारों को कोटा देने के लिए वह क्या करेंगे। ऐसा ना करने पर विरोध की धमकी भी दी गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

'सीडी' आने के बाद कांग्रेस ने खींचे हाथ

हार्दिक पटेल - फोटो : uejdl
खबर के मुताबिक, एक PAAS नेता ने बताया कि उनकी तरफ से ऐसी जगहों की टिकट मांगी गई हैं जहां पर पाटीदार जनसंख्या ज्यादा है, इसमें अहमदाबाद, उत्तरी गुजरात, सौराष्ट्र शामिल है, लेकिन कांग्रेस चार से ज्यादा टिकट ना देने की बात कह रही है।

बता दें कि कांग्रेस ने पहले PAAS को भरोसा दिया था कि चुनाव में पाटीदारों की अच्छी भागीदारी होगी लेकिन हार्दिक पटेल की कथित सीडी आने के बाद उन्होंने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें